फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बैरियर पर अंकित होगा एसपी का फोन नंबर

बैरियर पर अंकित होगा एसपी का फोन नंबर

Sun, 18 Feb 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
बैरियर पर अंकित होगा एसपी का फोन नंबर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
चिंतपूर्णी मंदिर रोड के मुख्य पुलिस बैरियर पर एसपी ऊना और एएसपी ऊना के मोबाइल नंबर अंकित किए जाएंगे। इससे आम जनता के साथ-साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने थाना प्रभारी चिंतपूर्णी को आदेश दे दिए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को पहले से और बेहतर बनाया जाए। इस बारे में होटल मालिकों के सुझाव भी लिए गए हैं।

होटल मालिकों की मांग पर दिन में भी 40 प्रतिशत गाड़ियों को इनके होटलों में ले जाने की अनुमति पर एसपी ने हामी भरी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि नो ट्रैफिक जोन को लेकर जारी नोटिफिकेशन के हिसाब से 40 प्रतिशत गाड़ियां दिन में भी होटलों में रुक सकती हैं लेकिन इसके लिए होटल मालिकों को अपने टोकन बनाकर बैरियर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के पास जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


जिस होटल में किसी यात्री ने गाड़ी लेकर जाना हो तो बैरियर पर वे होटल का नाम बताकर टोकन लेकर ही आगे जा सकेगा। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि तलवाड़ा बाईपास पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बनाने को लेकर होमगार्ड जवानों के साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुराने बस स्टैंड और लिफ्ट वाली साइड सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस पुरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed