फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बसाल, समूर में गोशालाओं का लोकार्पण

बसाल, समूर में गोशालाओं का लोकार्पण

Wed, 14 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बसाल, समूर में गोशालाओं का लोकार्पण

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा/थानाकलां (ऊना)।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में 34 हजार बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए सरकार प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए तीन सदस्यीय कैबिनेट उपसमिति का गठन किया है। कंवर ने बुधवार को कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत समूर कलां और बसाल में नवनिर्मित गोशालाओं का शुभारंभ किया।

गौवंश के संरक्षण के लिए तीन तरह से कार्य किया जा रहा है। वहीं जो लोग गौवंश को सड़क पर छोडे़ंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ऊना से 31 लाख की लागत से पांच कनाल भूमि में निर्मित समूरकलां गौशाला में 60 पशुओं को रहने की सुविधा मिलेगी। 8.60 लाख की लागत से लगभग दो कनाल भूमि में निर्मित बसाल गोशाला में 60 पशुओं को रखने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंनेे बताया कि समूरकलां गौशाला में सात पंचायतों अजनौली, डंगोली, बरनोह, समूरकलां, लम्मलैहड़ी, झंबर, कुरियाला के साथ-साथ ऊना नगर परिषद को जोड़ा है जबकि बसाल गोशाला के साथ पांच पंचायतों लोअर और अपर बसाल, टक्का, झलेड़ा व रायेंसरी को जोड़ा है। कंवर ने बसाल गोशाला में चारदीवारी लगाने के लिए 2.20 लाख की राशि स्वीकृत की। साथ ही बसाल में किसानों को बढ़िया बीज उपलब्ध करवाने की मांग पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। ख्वाजा मोहल्ला में ट्यूबवेल लगाने की मांग पर कहा कि सर्वेक्षण के बाद ट्यूबवेल लगा दिया जाएगा जबकि ख्वाजा मंदिर के कार्य के लिए एक लाख स्वीकृत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम पृथीपाल सिंह, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, जिला पंचायत अधिकारी रमन शर्मा, बीडीओ ऊना अश्मिता ठाकुर, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री तरसेम लाल, नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, कुटलैहड़ भाजपा प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, अमृत लाल भारद्वाज, गुरदयाल सिंह, परमजीत, रीता रानी, हेमराज और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed