{"_id":"5a1d51a94f1c1b87698be665","slug":"131511870889-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसाल स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसाल स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
रावमापा बसाल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में कारोबारी रोहित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। स्कूल प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल ने मुख्यातिथि कारोबारी रोहित शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों, संस्कार अज्ञैर सेवा की भावना सृजित करता है।
इस दौरान मुख्यातिथि ने बेहतरीन कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कार से नवाजा गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशहाल सिंह, सतविंद्र कौर ने बताया कि स्वयंसेवियों ने क्षेत्र के धार्मिक स्थल, स्कूल परिसर, गांवों के मुख्य मार्गों की सफाई की। इस मौके पर एसएमसी प्रधान पवन कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार, नवीन गुप्ता, विजय कुमार पुरी, ओम दत्त, गुरदीप सिंह, सुभाष चंद, राम स्वरूप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन