फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   थ्री लेग रेस में अभिषेक व अभय प्रथम

थ्री लेग रेस में अभिषेक व अभय प्रथम

Thu, 23 Nov 2017 06:31 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
थ्री लेग रेस में अभिषेक व अभय प्रथम

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जेएस विस्डम वर्ल्ड स्कूल ऊना में बुधवार को जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन मुकाबलों में पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल चेयरमैन जगदीश चौधरी, एमडी सुनील चौधरी, प्रिंसिपल रेणुका चौधरी विशेष रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप जलाकर किया जबकि बाद में कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

सभी खेलों में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। खेलों का प्रारंभ कक्षा एक के लिए थ्री लेग रेस से किया गया। लड़कों में अभिषेक और अभय प्रथम, विश्व स्वरूप और अवनीत द्वितीय और अनंत और अर्र्नव तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में पहली से ओवी और समायरा प्रथम, नव्या व कीरत द्वितीय व रहत और धानवी तृतीय स्थान पर रही। दूसरी से आयूष व नवकृष प्रथम, समर व आरव सूद द्वितीय, जसमीत व नमन तृतीय रहे।
विज्ञापन


लड़कियों में मन्नत व एंजल प्रथम, ऋद्धि व पावनी द्वितीय, इशानवी व स्मृति तृतीय स्थान पर रहीं। खेल मुकाबलों के दौरान 50 मीटर रेस हुई। इसमें लड़कों में आदिश प्रथम, अंकुश द्वितीय व विनीत तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में रामिका प्रथम, प्राची द्वितीय व जशनप्रीत तृतीय स्थान पर रही। कक्षा दो की 50 मीटर की रेस में लड़कों में आरव चौधरी प्रथम, गुरतेज द्वितीय व अनुज तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में अक्षिता प्रथम, जसलीन द्वितीय व अक्षिता ठाकुर तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा गया। प्रधानाचार्य रेणुका चौधरी ने कहा कि संस्थान में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके चहुंमुखी विकास के लिए खेल प्रतियोगिताओं को महत्व दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed