{"_id":"5a12cd394f1c1b60678bc5dc","slug":"131511181625-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले कैप्सूलों के साथ दो युवक धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले कैप्सूलों के साथ दो युवक धरे
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाई/चिंतपूर्णी (ऊना)।
चिंतपूर्णी पुलिस ने नाके के दौरान बाइक सवार दो युवकों को नशीली दवाइयों सहित पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमरीक सिंह की अगुवाई में भरवाई के पास नाका लगाया था। पुलिस ने बाइक पर आ रहे दो युवकों को चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो दोनों ने पुलिस को देख अपनी बाइक तेजी से दौड़ा दी। एसएचओ अमरीक सिंह ने कुछ दूरी पर जाकर उन्हें धर दबोचा।
जब युवकों की तलाशी ली गई तो इनके पास से नशीली दवाइयां बरामद हुई। एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से तीन सौ नशीले कैप्सूल, तीन सौ टेबलेट बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। दोनों युवकों में से एक ऑयल गगरेट में दुकान करता है जबकि दूसरा युवक चिंतपूर्णी पार्किंग स्टैंड में पर्ची काटने का काम करता है। दोनों युवकों की पहचान अरुण कुमार, अजय कुमार निवासी ऑयल गगरेट के रूप में हुई है। एसपी ऊना संजीव गांधी ने बताया कि नशीली दवाइयों के साथ दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन