फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   श्रम अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

श्रम अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Fri, 27 Oct 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
श्रम अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
वेतन न देने पर परेशान कामगारों ने एनजीओ संस्था के खिलाफ श्रम अधिकारी का दरवाजा खटखटाया है। शुक्रवार को कामगार जिला श्रम अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने श्रम अधिकारी को मांग पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। कामगार यूनियन की अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने कहा कि संस्था मेें जिला से करीब 658 कामगार काम करते थे। उन्होंने कहा कि हम लोग पिछले सात महीने से संस्था में काम कर रहे हैं। निर्धारित मापदंडों के हिसाब से उन्हें जो वेतन बताया गया, उसमें से आज तक एक रुपया नहीं मिला। ज्योति ने बताया कि उन्हें श्रम अधिकारी को संस्था की धोखाधड़ी में शामिल कागजात की प्रतियां जमा करवा दी हैं। कर्मचारी रिषभ शर्मा ने श्रम अधिकारी से संस्था की धोखाधड़ी के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर उर्वशी, कुसम लता, अंजना, रमा देवी, ममता देवी, रीता शर्मा, रजनी बाला, पूनम लता, एकता रानी, प्रियंका कुमारी, जय देवी, सुनीता देवी, अंजना देवी, रोहित कुमार, चंद्र कुमार, हरदीप सिंह, रविंद्र कुमार, कमलजीत कौर, संजीव कौर, मुनीष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed