फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं की होगी बती गुल

डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं की होगी बती गुल

Wed, 25 Oct 2017 10:45 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं की होगी बती गुल
- फोटो : FILE PHOTO
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
स्थानीय विद्युत उपमंडल के तहत विभिन्न विद्युत सेक्शनों में डिफाल्टर उपभोक्ताओं की बत्ती गुल करने की विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग जल्द ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों का काटने जा रहा है जिन्होंने पिछले लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। सूत्रों से पता चला है कि मैहतपुर विद्युत सब स्टेशन के तहत पांचों विद्युत सेक्शनों मैहतपुर, रायपुर सहोड़ां, देहलां, बहडाला और हंडोला के तहत गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं ने पिछले एक साल से ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद भी अपने बिजली बिलों को चुकता नहीं किया है। अकेले मैहतपुर सब स्टेशन में ही ऐसे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं की वजह से तकरीबन 25 लाख की बकाएदारी खड़ी हो चुकी है। ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली बिलों का भुगतान नहीं करवाया तो उनके स्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत उपभोक्ताओं के पास बचने का एक मौका यही है कि वह जल्द ही विद्युत कार्यालय जाकर अपने बकाया बिलों को चुकता करें। सूत्र बताते हैं कि विद्युत उपमंडल मैहतपुर के विभिन्न ऐसे घरेलू एवं व्यवसायिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल के दिन आने वाले हैं जिन्होंने बिना विभाग की जानकारी के अपने विद्युत लोड को अपग्रेड किए बिना बिजली खपत के उपकरणों में काफी वृद्धि कर ली है और कई उपभोक्ताओं ने तो सर्विस वायर को भी बढ़ाया लिया है। ऐसे उपभोक्ताओं को विभाग ने सावधान करते हुए कहा है कि वह अपने बढ़े हुए विद्युत लोड की नई टेस्ट रिपोर्ट बनवाकर विभाग के पास जल्द जमा करवाएं। सूत्रों ने कहा कि बिजली के लोड का निरीक्षण विभाग किसी भी वक्त करवा सकता है, ऐसे में पकड़ने जाने पर विद्युत उपभोक्ताओं को भारी जुर्माने के लिए भी तैयार रहना होगा। जो उपभोक्ता भारी जुर्माने से बचना चाहते हैं, उनके लिए विभाग ने आखिरी मौका देते हुए कार्यालय में बढ़े विद्युत लोड की सही जानकारी देने को कहा है।


एक साल से जमा नहीं करवाया बिल : धीमान
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अशोक धीमान ने बताया कि पिछले एक साल से ऊपर समय से उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। उनके पास विद्युत बोर्ड का करीब 25 लाख बकाया खड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं हुई तो उनके डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन पक्के तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed