फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   13 posts will be filled in a private company, interviews will be held tomorrow

Una News: शौर्य क्लब दसूहा ने जीती प्रतियोगिता

Tue, 15 Jul 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
13 posts will be filled in a private company, interviews will be held tomorrow
अंब(ऊना)। शौर्य क्लब दसूहा ने आरसीवी प्लाटा बनगढ़ को कड़े मुकाबले में 2-1 से शिकस्त देकर थड़ा में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। सर्व हितकारी सेवा समिति युवा मंडल पंजोआ लडोली के सौजन्य से सिद्ध चानो मंदिर थड़ा के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शौर्य क्लब दसूहा ने आरसीवी प्लाटा बनगढ़ को कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आयोजन समिति के सदस्य अनिल तक्खी ने बताया कि विजेता टीम को समिति की ओर से 11,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम को 8,100 रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आरसीवी प्लाटा बनगढ़ के खिलाड़ी हैपी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्हें आयोजन समिति की ओर से 1100 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी शादी लाल गोस्वामी ने शिरकत की। उन्होंने अपनी तरफ से आयोजन कमेटी को 21 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। इस मौके पर जसबीर सिंह, सुनील कुमार जम्वाल, अनिल धीमान, कुलदीप पठान, नील कुमार, रमन राणा, बलवंत, परमजीत, नरेंद्र, विनोद, मिंटू, पंकू, साहिल, रमन, रविदास, मनीष, संजीव, दीक्षित, रजनीश, वंश, प्रिंस, अंकित, अजमेर व राजीव, गुलशेर, गुरबेज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed