फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   128 crore IIIT campus ready in Saloh, innauguration soon

सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभ

Mon, 20 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
128 crore IIIT campus ready in Saloh, innauguration soon
ऊना। हरोली विस क्षेत्र के सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपस लगभग बनकर तैयार हो गया है। जिसे 15 जनवरी 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 128 करोड़ रुपये की लागत से बने संस्थान के नए परिसर के लिए 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार ने दी है।
विज्ञापन

35 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार और 7.5-7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की है। नवनिर्मित परिसर में अकादमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, तीन हॉस्टल और निदेशक आवास बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन

ट्रिपल आईटी कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए तीन हॉस्टल बनाए गए हैं और हर हॉस्टल में 250-250 विद्यार्थियों के ठहरने की क्षमता है। ट्रिपल आईटी से पीएचडी भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी संस्थान में लैब के उपकरण स्थापित करने का काम चल रहा है। यह कार्य 15 जनवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यहां पर 3 करोड़ की लागत से ग्राउंड भी तैयार किया जाएगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में ट्रिपल आईटी जैसा बड़ा संस्थान बनना गौरव का विषय है। कोरोना महामारी के चलते निर्माण कार्य में दिक्कत भी आई, लेकिन अब इसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, जल्द ही संस्थान का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed