फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जयपुर में होगा एनएसयूआई का राष्ट्रीय अधिवेशन: अक्षय

जयपुर में होगा एनएसयूआई का राष्ट्रीय अधिवेशन: अक्षय

Thu, 29 Mar 2018 06:23 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में होगा एनएसयूआई का राष्ट्रीय अधिवेशन: अक्षय
जयपुर में होगा एनएसयूआई का राष्ट्रीय अधिवेशन : अक्षय
विज्ञापन

सोमभद्रा कैफे में जिला एनएसयूआई ने की बैठक, प्रदेश प्रभारी अक्षय कुमार रहे मुख्यातिथि
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
जिला एनएसयूआई की बैठक का आयोजन सोमभद्रा कैफे में किया गया। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रभारी एनएसयूआई अक्षय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा ने की। अक्षय कुमार ने कहा कि नौ अप्रैल को जयपुर में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के कोने-कोने से कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह अधिवेशन दो दिन तक चलेगा। हिमाचल से भी इस अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जाएंगे। अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान भी शिरकत करेंगे। इस दौरान अधिवेशन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया गया। प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस के साथ हर समय खड़ी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, उपाध्यक्ष ऋषभ, अंकुश राणा, कैंपस अध्यक्ष तरुण शर्मा, मानसी शर्मा, अंकित सैणी, पंकज कुमार, रोहित, हरदीप, अभी, चंदन, राधिका, काजल, रमन, अमन, संदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed