{"_id":"5aba54774f1c1bb22a8b59a2","slug":"121522160759-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा न करवाने वालों के कटेंगे कनेक्शन: एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा न करवाने वालों के कटेंगे कनेक्शन: एसडीओ
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली (ऊना)। बिजली बिल जमा न करवाने पर विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। विद्युत उपमंडल खड्ड के एसडीओ गुरबचन सिंह ने बताया कि उपमंडल के तहत गांव भदसाली, पंडोगा, ईसपुर, खड्ड, पंजावर, नगनोली, गुगलैहड़, बढ़ेडा राजपूतां, जाडला कोइडी के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। इन्हें कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बिलों का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते उनके बिजली के कनेक्शन काटने के आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 225 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह शीघ्र अपने बिजली
के बिल अदा करें।
विज्ञापन
के बिल अदा करें।