{"_id":"5a54d5044f1c1bfe7a8b627f","slug":"121515508996-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में चकसरायं बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में चकसरायं बना चैंपियन
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
kabaddi
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल (ऊना)। क्षेत्र के चकसरायं में गुग्गा पीर यूथ क्लब के सौजन्य से चल रही कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। समापन अवसर पर मैड़ी गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक एनसी शर्मा, इंडस्ट्री चेयरमैन बबलू और समाजसेवी अतुल शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं होने से प्रदेश के लिए अच्छे खिलाड़ी उपलब्ध हो सकते हैं। प्रतिभाएं भी निखर कर आएंगी।
प्रतियोगिता में चकसरायं ने विजेता, अंब इंदौरा की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान चकसरायं गुरदेव सिंह, रमन कुमार, संजीव, मंजीत, शमशेर सिंह, अमन कुमार, रवि, संजू, सन्नी, विजय कुमार, महेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन