फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर छात्रों का धमाल

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर छात्रों का धमाल

Fri, 01 Dec 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर छात्रों का धमाल

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समूर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि ग्राम पंचायत प्रधान रीता रानी ने शिरकत की। इस समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाई। स्कूल प्रधानाचार्य ऊषा रानी ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा जिसे सभी ने सराहनीय करार दिया। इसके बाद मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युव।ाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। इस दलदल में फंसे युवाओं को बाहर निकालने के लिए हमें एकजुट होना होगा। मुख्यातिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सुखविंद्र सिंह, पंचायत उपप्रधान संसार चंद, चरणजीत सिंह, मनोहर, सुरेश, सोहन लाल, नीरज, राकेश, मोनिका, सुरेश, कमलेशर, मीनाक्षी, मीना, अनीता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
पुरस्कार वितरण समारोह में जमा दो कक्षा से अभिषेक कुमार, दीप कुमार, प्रवीण कुमार, सोरव, सिमरनजीत कौर, विशाल कुमार, कंचन चौधरी, हीना गर्ग, बलविंद्र कुमार, तृप्ता देवी, वनीता व दसवीं कक्षा से विनीत ठाकुर, दीक्षा, सिया को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा जमा एक कक्षा से काजल देवी, कृतिका शर्मा, प्रियंका, अक्षित, आंचल, नेहा, रूपाली, शालिका ठाकुर, विशाखा, नवमी कक्षा से मनोज कुमार, बबीता, अश्वनी, आठवीं कक्षा से रिचा, रीता, गौरव कुमार, सातवीं कक्षा से विशाल, आंचल, हरमन कौर, वंश ठाकुर, छठीं कक्षा से अंकिता, पलक, गौरव, मुस्कान को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा एनएसएस से सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों में मोनिका, रज्जू दड़ोच, मंगल सिंह, दीपक व वेस्ट अटेंडेंस अवार्ड से रितिका, हरकरण सिंह, विशाल, रिचा, हनी संधू, दीशा, कामिनी, दीपिका, बलविंदर कौर, काजल देवी, शालिका ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। खेल गतिविधियों में पुरस्कार पाने वालों दीपक पुरेवाल, जैजी सिंह, चेतन राय, सचिन, हरीश कुमार, अंजू देवी, मोनिका कुमारी, सरला देवी को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड पाने वालों में विशाल पुरेवाल, आंचल पुरेवाल, हनी संधू, स्नेह लता, अतुल धीमान और रूपाली शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed