{"_id":"5a1d5fb24f1c1b74698be850","slug":"121511874482-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में गढ़शंकर ने सिंगा की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में गढ़शंकर ने सिंगा की टीम को हराया
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरोली(ऊना)।
धन-धन बाबा रंगी राम जी के तप स्थान बालीवाल में नेहरू युवा केंद्र ऊना और सतकरतार स्पोर्ट्स क्लब हरोली की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसमें डेरा के मुख्य सेवादार उजागर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पाखर सिंह, कुलवंत सिंह और बाबा कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले दिन खेले नेशनल स्टाइल के मैचों में खालसा कॉलेज गढ़ शंकर ने सिंगा गांव की टीम को 36-24 से हराया।
केशगढ़ साहिब की टीम ने हमेड़ा गांव की टीम को 43-27 अंकों से मात दी। बीच स्टाइल कबड्डी के छह मैच खेले गए। इसमें खालसा कॉलेज गढ़ शंकर ने बालीवाल को, केशगढ़ साहिब की टीम ने पाली फाइव स्टार की टीम को, वरुणा गांव की टीम ने राजा साहिब स्पोर्ट्स क्लब को, भलाणा-ए टीम ने चंडीगढ़ को, सोनीपत की टीम ने रायेपुर बसदेहड़ा और फतेहगढ़ की टीम ने भलाण-बी टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सतकरतार कबड्डी क्लब के प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि नेशन स्टाइल ओपन कबड्डी में विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता टीम को 71 हजार और तीसरे स्थान पर रही टीम को 31 हजार रुपये ईनाम दिया जाएगा। बीच स्टाइल कबड्डी (70 किलो) में विजेता टीम को 22 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, सतनाम सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन