फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सतपाल रायजादा ने कार्यकर्ताओं संग भरा नामांकन

सतपाल रायजादा ने कार्यकर्ताओं संग भरा नामांकन

Sat, 21 Oct 2017 06:59 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
सतपाल रायजादा ने कार्यकर्ताओं संग भरा नामांकन
rayjada - फोटो : rayjada
ऊना। विधानसभा क्षेत्र ऊना से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजदा ने शनिवार को नामांकन-पत्र दाखिल कर चुनावी ताल ठोकी। नामांकन-पत्र दाखिल करवाने के लिए रायजादा ने गलुआ मोड़ ऊना के समीप समर्थक सुबह से ही जमा होना शुरू हो गए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब राजजदा नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए निकले तो बड़ी संख्या में समर्थक उनके पीछे चल पड़े।
विज्ञापन


इससे सड़कों में जाम की स्थिति बन गई। जाम बहाल करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। सहायक चुनाव अधिकारी के कार्यालय से करीब सौ मीटर पीछे ही समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरीकेड लगाए थे लेकिन भीड़ को संभालने में पुलिस को खूब माथा पच्ची करनी पड़ी। सतपाल रायजादा के साथ आरटीए सदस्य दीपक लटठ् भी दिखे।
विज्ञापन


रायजादा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को शत-शत नमन करते हैं जिनके प्यार की बदौलत उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन-पत्र दाखिल करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि वे सत्ता सुख हासिल करने के लिए नहीं बल्कि जनसेवा के लिए राजनीति में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक लट्ठ ने भी की अपील
ऊना से कांग्रेस के टिकट के दावेदार दीपक लट्ठ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। विधानसभा क्षेत्र ऊना में भी इस बार कांग्रेस जीत दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि इस बार कांग्रेस ऊना सदर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके रहेगी।


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कामरेड जगतराम शर्मा, संदीप कपिला, हजारी लाल धीमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रवक्ता वरुण पुरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर जस्सी, ऊना शहरी कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष सुलिंद्र पाल, मैहतपुर शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष सोमनाथ ठाकुर, संतोषगढ़ शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी, युवा कंाग्रेस अध्यक्ष राहुल मैनन, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोल्डी कपिला, किसान सैल अध्यक्ष सोम सिंह अटवाल, जिला किसान सैल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, ओबीसी अध्यक्ष रणविजय चौधरी, एससी सैल अध्यक्ष हरिकेश, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरजिंद्र कौर चड्डा, पार्षद सोनिया पुरी, पार्षद रमेश एडवोकेट, पार्षद परमजीत, पार्षद राकेश बग्गा, पार्षद विजय आंगरा, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिवन कुमार, बहडाला प्रधान सोनिया राणा, पंकज कुमार बनगढ़ उपप्रधान, राजिंद्र कौर पार्षद, राज राणी, पवनजीत, मुनीष भारद्वाज, मैहतपुर गांव के उपप्रधान रोहन द्विवेदी, प्रिंस राजपूत, अर्जुन राणा ब्लॉक कांग्रेस सचिव, हनी राजपूत, पूजा सहोड़ प्रधान रायपुर, शाम कुमार उपप्रधान रायपुर, सरोज, चड़तगढ़ से प्रधान आरती देवी, मंदीप, खानपुर से योगराज, पंकज, अनुराग, अनिल रुद्रा, गुरमीत सिंह, ज्योति सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed