{"_id":"5963b0f14f1c1bca408b4844","slug":"121499705585-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी के नारों से गूंजा अंब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी के नारों से गूंजा अंब
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंब(ऊना)। उपमंडल अंब में जनसभा के दौरान देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने को हर कोई बेताब रहा। आक्रामक भाषण शैैली को लेकर चर्चित योगी का भाषण सुनने को भारी संख्या में जनता सुबह ही सभा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गई थी। देखते ही देखते ही देर दोपहर तक पूरा पंडाल लोगों से खचाखच भर गया। जैसे ही भगवाधारी योगी आदित्यनाथ ने मंच पर कदम रखा, पूरा पंडाल योगी एवं मोदी के नारों से गूंज उठा। वहीं योगी ने बड़े आदर से कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। हिमाचल के एक छोटे से कस्बे में उनकी जनसभा को लेकर लोग उत्साहित रहे। क्षेत्र के हर घर, कस्बे पर योगी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा। उधर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, महामंत्री अजय चौधरी एवं लखवीर लक्खी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के आने को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि अंब में आयोजित भाजपा की रैली ऐतिहासिक रही है। भारी संख्या में जनता ने पहुंच कर साफ कर दिया है कि जनता प्रदेश की कांग्रेस कार्यकाल से परेशान है। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनावों में भाजपा बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।