फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12000 devotees offered their heads in the court of Maa Chintpurni.

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 12000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 16 Dec 2024 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Dec 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
12000 devotees offered their heads in the court of Maa Chintpurni.
दोपहर तक पुराने बस अड्डे तक पहुंच गई भक्तों की कतार
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी वाले दिन पंजाब के भक्तों की रही अधिक भीड़
दो से तीन घंटे में हुए दर्शन, कई भक्तों ने किए सुगम दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार का दिन चहल पहल भरा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचना शुरु कर दी और दोपहर तक श्रद्धालुओं का कतारें पुराने बस अड्डे तक पहुंच गई। वहीं सुगम दर्शन प्रणाली से भी मां की पावन पिंडी के दर्शन करने वालों की भीड़ रही।
जानकारी के अनुसार मां चिंतपूर्णी के दरबार में शाम छह बजे तक करीब 12000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दोपहर तक लाइनें पुराने बस अड्डे तक पहुंच गईं थीं। श्रद्धालु माता की भेंटें गाते और जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे थे। पंजाब से आए श्रद्धालुओं अर्शप्रीत, रणजीत, गुरविंद्र, साहिल दत्ता, सिकंदर, सोनिया और अन्य ने बताया कि रविवार के दिन छुट्टी होने के चलते मां के दरबार में दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में दिन के समय मौसम सुहावना है। कहा कि दर्शन करने में कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन सुगम दर्शनों के कारण कतारों की गति धीमी रही। हालांकि दो से तीन घंटे में मां के दरबार में दर्शन हुए।
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पड़ोसी राज्य पंजाब से सबसे अधिक भक्त हाजिरी भरते हैं। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु आते हैं। विशेषकर मंगलवार और रविवार के दिन अधिक संख्या में भक्त आते हैं। अन्य दिनों में भक्तों की आवाजाही में कमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखी । श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा से माता चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी भरते नजर आए। उन्होंने कहा कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed