फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   120 children vaccinated in jawahar navodya school in una

कोविड वैक्सीन लगाने के लिए बच्चों में दिखा जोश

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
120 children vaccinated in jawahar navodya school in una
पेखूबेला नवोदय स्कूल में कोविड वैक्सीन लगवाते हुए विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Una
ऊना। स्थान: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुवेला। समय पूर्वाह्न 11:20। जवाहर नवोदय विद्यालय में रोजाना की तरह विद्यार्थियों की कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल के सभागार में बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए मोर्चा संभाल लिया है। स्वास्थ्य कर्मी स्कूल स्टाफ के सहयोग से वैक्सीन लगवाने के लिए 12 से 14 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को एक- एक कर सभागार में बुला रहे हैं। वैक्सीन की डोज लगाने के लिए विद्यार्थी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ वैक्सीन लगवाने से पूर्व विद्यार्थियों के आधार कार्ड की जांच कर रहे हैं।
सभागार में बनाए गए वैक्सीनेशन केंद्र विद्यार्थियों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है। इस दौरान अमर उजाला ने वैक्सीनेशन करवाने वाले कुछ विद्यार्थियों से बातचीत की। वैक्सीनेशन केंद्र में दोपहर एक बजे से तक 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के 120 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्कूल स्टॉफ वैक्सीन लगाने के बाद बच्चों के स्वास्थ्य जानकारी लेकर पूरी तरह मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
काफी समय से कर रहे थे इंतजार : संदीप कुमार
आठवीं कक्षा के संदीप कुमार ने वैक्सीन लगाने के बाद कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज यह इंतजार खत्म हुआ है। वैक्सीन लगवाने के बाद किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कोरोना से बचने के लिए मिला कवच : लवप्रीत
नौवीं कक्षा की लवप्रीत ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सरकार की तरफ से उन्हें एक सुरक्षा कवच मिला है। कहा कि 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए ताकि इस महामारी को खत्म किया जा सके।
बॉक्स
एक दिन पहले ही मंगवा लिए थे आधार कार्ड : मोनिका रानी
नौवीं कक्षा की मोनिका राणा ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वैक्सीन से किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई। वैक्सीन लगाने के लिए एक दिन पहले ही स्कूल प्रबंधन ने पंजीकरण के लिए आधार कार्ड मंगवा लिए गए थे।
बॉक्स :
सभी को लगवानी चाहिए वैक्सीन : श्री
दसवीं कक्षा की छात्रा श्री का कहना है कि बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए डरना नहीं चाहिए। वैक्सीन मुहैया करवाने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करना चाहिए। वैक्सीन लगाकर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है।
बॉक्स
स्कूल में ही मिल गई सुविधा: राधिका
नौवीं कक्षा की छात्रा राधिका ने बताया कि स्कूल में ही वैक्सीन लगवाने की सुविधा मिल गई। सरकार की यह बेहतरीन व्यवस्था है। इससे वैक्सीन लगवाने के लिए विभिन्न केंद्रों में नहीं जाना पड़ेगा। सभी को कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगानी चाहिए।

बॉक्स
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी : मेघा
नौवीं कक्षा की छात्रा मेघा का कहना है कि सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन और नियमों का पालन ही सीधा उपाय है। सभी अभिभावकों को निर्धारित आयु वर्ग के अपने बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed