फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12 thousand devotees reached in Chintpurni

हजारों श्रद्धालु पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार

Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी Updated Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
12 thousand devotees reached in Chintpurni
चिंतपूर्णी में मां के दर्शन के िलए जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्रों के पहले दिन 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार शीश नवाया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। मेले में प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार को कम संख्या के कारण श्रद्धालुओं ने बड़े ही आरामदायक तरीके से माता की पिंडी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। पूरा दिन लाइनों का नामोनिशान नहीं दिखाई दिया। सारा दिन मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस अड्डे के पास फ्री मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। वहीं, मंदिर के समीप न्यास द्वारा आयुर्वेदिक कैंप भी स्थापित किया गया है। शुक्रवार को पानी, बिजली एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। वहीं भिक्षावृत्ति एवं प्रतिबंधित क्षेत्र में आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक रही। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed