फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12 posts will be filled in private company Mehtpur, interview on 10th

Una News: निजी कंपनी मैहतपुर में भरे जाएंगे 12 पद, साक्षात्कार 10 को

Tue, 08 Jul 2025 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
12 posts will be filled in private company Mehtpur, interview on 10th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। निजी कंपनी मैहतपुर की ओर से वीजा काउंसलर, ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट के 12 पद भरे जाएंगे। इनमें वीजा काउंसलर के चार पद, ऑफिस एग्जीक्यूटिव के छह, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट का एक-एक पद शामिल है। जिला रोजगार अधिकार ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के साक्षात्कार 10 जुलाई को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि वीजा काउंसलर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक (संबंधित क्षेत्र में अनुभव), आयु 22 से 42 वर्ष और वेतन 12 से 17 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया है। ऑफिस एग्जीक्यूटिव पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), दो से तीन साल का अनुभव, 21 से 40 वर्ष आयु होनी चाहिए। एचआर मैनेजर पद के लिए एचआर में एमबीए, दो से तीन साल का अनुभव, आयु 26 से 40 वर्ष और वेतन 16 से 21 हजार रुपये तथा रिसेप्शनिस्ट पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), 21 से 40 वर्ष आयु सहित वेतन आठ से 12 हजार रुपये दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed