फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12 percent attendance of students increased in school

स्कूल में बढ़ी विद्यार्थियों की 12 फीसदी हाजिरी

Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
12 percent attendance of students increased in school
बसाल स्कूल में थर्मल स्कैनिंग करते हुए स्टाफ सदस्य - फोटो : Una
ऊना। स्कूल खुलने के पहले दिन मंगलवार को जिले में 62 प्रतिशत विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। दूसरे दिन सोमवार के मुकाबले अधिक विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। करीब 12 फीसदी विद्यार्थी अधिक जिलेभर के स्कूलों में पहुंचे हैं। स्कूलों में कोरोना से बचाव को लेकर एसओपी के तहत सभी कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों को कोविड नियमों के तहत ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान मास्क, सामाजिक दूरी और स्वच्छता का सख्ती से पालन किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल में प्रवेश की अनुमति दी गई। जिले में स्कूल खुलने के दूसरे दिन 6864 विद्यार्थियों ने कक्षा लगाई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के सरकारी स्कूलों में 10वीं कक्षा में 5145 छात्र हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जमा दो कक्षा में 5755 विद्यार्थी हैं। मंगलवार को स्कूल खुलने के दूसरे दिन दसवीं कक्षा में 3250 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। इसके अलावा जमा दो कक्षा में 3614 विद्यार्थी ने स्कूल पहुंच कर कक्षाएं लगवाईं। सरकार के निर्देशों के अनुसार सप्ताह के पहले तीन दिन दसवीं और जमा दो की कक्षाएं लगेंगी। इसके अलावा वीरवार से शनिवार तक नौवीं और जमा एक की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके साथ शिक्षक अन्य विद्यार्थियों को भी स्कूल में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था और कोरोना से बचाव की तैयारियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनकराज ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में एसओपी के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed