{"_id":"5fe08b4d8ebc3e3d92219f1d","slug":"12-bore-gun-recovered-from-car-una-news-sml3551693146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 12 बोर की बंदूक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 12 बोर की बंदूक बरामद
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पांबडा गांव में रविवार देर रात पुलिस ने कार से 12 बोर की बंदूक बरामद की। पुलिस ने इस संबंध में कार सवार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पांबडा में रविवार देर रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने पंजाब नंबर की कार को जांच के लिए रोका। इसमें जोगिंद्र निवासी ऑयल और राकेश कुमार निवासी बढोह रात को सवार होकर जा रहे थे। कार को जोगिंद्र सिंह चला रहा था। गाड़ी की पिछली सीट पर राकेश कुमार के पास 12 बोर की राइफल थी। पुलिस ने राइफल को कब्जे ले लिया। दोनों को बंदूक का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा लेकिन वे लाइसेंस नहीं दिखा पाए। पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो जोगिंद्र सिंह ने बताया कि ये बंदूक रॉकी निवासी थपल्ला ने उसे ठीक करने के लिए दी है।
डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने राइफल कब्जे में ले ली है। ये लोग रात को बंदूक लेकर क्यों घूम रहे थे। फिलहाल इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।