फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   118 candidates are in the fray and 28,292 voters will cast their votes.

Una News: 118 उम्मीदवार चुनावी मैदान में 28,292 मतदाता करेंगे मतदान

Sun, 17 May 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 17 May 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
118 candidates are in the fray and 28,292 voters will cast their votes.
ऊना। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला ऊना की नगर पंचायत गगरेट, अंब, टाहलीवाल, दौलतपुर चौक और नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा एवं संतोषगढ़ में 17 मई रविवार को कुल 28,292 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

इनमें 14,197 पुरुष तथा 14,094 महिला मतदाता शामिल हैं। एक थर्ड जेंडर मतदाता भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने विभिन्न शहरी निकायों में स्थापित मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के उपरांत उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। मतगणना संबंधित शहरी निकाय कार्यालय में सम्पन्न होगी। जिले के 6 शहरी निकायों में कुल 48 वार्ड हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए 49 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। हर वार्ड में 1-1 मतदान केंद्र है, किंतु अंब के वार्ड नंबर 6 में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीसी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए हर मतदान केंद्र पर 6-6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें तैनात की गई हैं।

इस तरह 49 पोलिंग बूथों पर कुल 294 अधिकारी एवं कर्मचारी मतदान प्रक्रिया के सुचारु निष्पादन के लिए तैनात रहेंगे। जिला प्रशासन के पास कुल 108 ईवीएम उपलब्ध हैं। निर्धारित संख्या में मशीनों का उपयोग मतदान केंद्रों पर किया जाएगा जबकि शेष को रिजर्व रखा जाएगा ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed