{"_id":"5c7424f4bdec224e4507faad","slug":"11551115508-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना नप के विकास पर खर्च होंगे 3.75 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना नप के विकास पर खर्च होंगे 3.75 करोड़
विज्ञापन
नगर परिषद ऊना की विशेष बैठक सोमवार को नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी की अध्यक्षता में हुई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। नगर परिषद ऊना इस सीजन में करीब पौने तीन करोड़ के विकास कार्य करवाएगी। इसके लिए नप ने करीब 73 टेंडर लगाए हैं। इनका काम तीव्र गति से चल रहा है। नगर परिषद ऊना की विशेष बैठक सोमवार को नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर के सभी वार्ड पार्षदों ने भाग लिया।
नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने बताया कि इस बार एक साथ 73 के करीब टेंडर लगाए हैं। इसके तहत हर वार्ड में विकास के कार्य शुरू होंगे। उन्होंने इसके लिए डीसी राकेश प्रजापति का विशेष आभार जताया। बैठक में शहर में 9 से अधिक पुरुष और महिलाओं के शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया। गलुआ में स्थापित श्मशान घाट के जीर्णोद्धार पर चर्चा की गई। वार्ड नंबर 11 में टीसीपी कार्यालय के समीप नया पार्क बनाने पर भी सहमति बैठक में बनी। इसके अलावा एसडी ग्राउंड के साथ स्कूल में कार पार्किंग को मंजूरी दी गई। एमसी पार्क के सामने वाली जमीन में टाउन हॉल तथा पेवर के साथ पार्किंग बनाई जाएगी।
होटल नटराज के पीछे के नाले और बीपीसीएल पंप के समीप बहते नाले के अलावा डेरा दुख भंजन के सामने वाला नाले का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया। नगर परिषद में 10 हाई मास्ट लाइट्स लगाने का भी निर्णय लिया गया। जो ठेकेदार समय पर काम शुरू और खत्म नहीं कर पा रहे उन पर पेनल्टी तथा ब्लैक लिस्ट करने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी टेंडरों का कार्य समाप्त हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बरसात से पहले सभी कार्य समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
इन निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी
नप की बैठक में ज्ञान भवन का रास्ता वार्ड 9, डीएवी स्कूल से लेकर सामने मेन रोड तक का पेवर के साथ नया रास्ता वार्ड 4, रोटरी चौक से लेकर सेंट्रल बैंक तक का रास्ता वार्ड 2, वार्ड 9 में वाल्मीकि गेट से लेकर वाल्मीकि मोहल्ले तक का रास्ता, गोपाल नगर का रास्ता, वार्ड 7 में 3 रास्ते, बाबा तेग सिंह की गली का रास्ता, माया होटल का रास्ता, गलुआ चौक में नाला बंद करके रास्ता खुला करना आदि कार्यों को मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल के पास नाले पर कलवर्ट, आईटीआई गली का रास्ता, शैलजा विहार का रास्ता, पीर निगाह रोड के पास गली का रास्ता, रौनकी सराय के सामने छोटी पार्किंग, एक रेन शेल्टर तथा शौचालय का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर 6, 7 व 8 में अंडर ग्राउंड नालों का निर्माण और कुछ जगह बरसात के कारण पहाड़ी नीचे आ गई थी वहां डंगे का निर्माण किया जाएगा।
जनरल बॉडी की बैठक में निर्णय
सोमवार को नप की जनरल बॉडी की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। बैठक में पुलवामा में शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। यह भी निर्णय लिया कि हर वार्ड मेंबर अपनी 1 महीने की सैलेरी डीसी के माध्यम से पुलवामा के शहीदों के परिवारों के लिए देगा और अपने-अपने वार्डों से कुछ फंड एकत्र कर डीसी को देने का प्रयास किया जाएगा।