फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जुट जाएं कार्यकर्ता: सती

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जुट जाएं कार्यकर्ता: सती

Tue, 20 Mar 2018 10:55 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जुट जाएं कार्यकर्ता: सती

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 24 मार्च को ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के पहले दौरे को लेकर मंगलवार ऊना स्थित लोनिवि में भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलराम बबलू ने की। जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पहले ऊना दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। उन्होंने बताया कि ऊना दौरे के दौरान सीएम जयराम ठाकुर यहां करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

दौरे पर आ रहे सीएम सदर हलके में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। सत्ती ने बताया कि जयराम ठाकुर 24 मार्च को मैहतपुर में टंकी के पास और पेखूबेला में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जुटेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की और युवा मोर्चा पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे में अनेक विकास योजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। वहीं अनेक योजनाओं के शिलान्यास भी होंगे।
विज्ञापन


जिससे आने वाले समय में ऊना सदर के विकास को नई गति मिल पाएगी। सत्ती ने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास है और ऊना सदर का विकास कर इसे अग्रणीय विधानसभा क्षेत्रों में खड़ा किया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री अजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, मंडल महामंत्री विकास शर्मा, जिला सचिव जसविंद्र मोनू, मंडल उपाध्यक्ष सतीश रिकू, मंडल सचिव गुरचैन, शहरी अध्यक्ष खामोश जैतक, शहरी महामंत्री साहिल दत्ता, शहरी मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, रोहित सहोड, संदीप शर्मा, रवि ठाकुर, तिलक राज, गगनदीप, राजेश राजधानी, अश्वनी धीमान, प्रदीप, रामपाल ठाकुर एवं विक्की सैणी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed