फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   11.50 lakh will be spent on repairing drinking water schemes.

Una News: 11.50 लाख से होगी पेयजल योजनाओं की मरम्मत

Sun, 09 Nov 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
11.50 lakh will be spent on repairing drinking water schemes.
मैहतपुर उपमंडल में जल शक्ति विभाग ने 15 कार्यों का खाका किया तैयार
विज्ञापन

विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जल शक्ति विभाग के मैहतपुर उपमंडल में पेयजल योजनाओं की मरम्मत और सुधार कार्यों पर लगभग 11.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने उपमंडल क्षेत्र के 15 विभिन्न कार्यों का खाका तैयार कर लिया है। नए साल से पहले इन कार्यों को अमलीजामा पहनाने की तैयारी की जा रही है।
विभाग ने कार्यों के आवंटन को लेकर 13 नवंबर तक निविदाएं आमंत्रित की हैं। प्रस्तावित कार्यों में डब्ल्यूएसएस देहलान (रोरकू) योजना की मरम्मत, डब्ल्यूएसएस गढ़ पुखरू में सेंट्रीफ्यूगल पंप की मरम्मत, जल आपूर्ति योजना लमलेहरा का नवीनीकरण तथा डब्ल्यूएसएस बेहदाला के तहत अमृत मेक के सबमर्सिबल सेट की मरम्मत शामिल हैं। इसके अलावा संतोषगढ़ (जोन-बी) में सबमर्सिबल सेट की मरम्मत, डब्ल्यूएसएस बनगढ़ को वर्षा से हुए नुकसान की बहाली तथा डब्ल्यूएसएस मैहतपुर में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और वितरण नेटवर्क की बहाली भी की जाएगी। बरसात के दौरान बनगढ़ योजना को विशेष रूप से भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

वहीं, डब्ल्यूएसएस रायपुर योजना में वर्षा से हुए नुकसान की भरपाई और विभिन्न स्थानों पर जीआई पाइप लाइनों को हटाकर पुनः बिछाने का कार्य भी करवाया जाएगा। विभाग ने अन्य प्रभावित पेयजल योजनाओं के मरम्मत कार्यों के लिए भी एस्टीमेट तैयार कर लिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बरसात के दौरान कई योजनाओं को क्षति पहुंची थी। मरम्मत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और मंजूरी मिलने के बाद सभी कार्य शीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे। इससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बरसात के दौरान जिन पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा था, उनके मरम्मत कार्यों के एस्टिमेट तैयार कर आगे भेज दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिलते ही मरम्मत और सुधार कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। -ई. यशवंत सिंह, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, मैहतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed