{"_id":"36e1f9f7047ed447ca320692565a0e92","slug":"1145-students-admission-in-una-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना कॉलेज में 1145 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना कॉलेज में 1145 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में 30 जून तक लगभग 1145 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीकाम, बीएससी कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया 11 जून से शुरू हुई थी जो 30 जून तक चली। बीए प्रथम सेमेस्टर में 437 छात्र-छात्राओं, बीकॉम में 139, बीएससी में 494 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर में केमिस्ट्री मेजर विषय में 124, फिजिक्स में 127 एवं गणित में 123 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में ज्यादातर कोर्सिज की सीट भरी जा चुकी हैं। महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 30 जून दाखिले की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इसके अलावा बीसीए एवं बीबीए में 60-60 सीट्स के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन