फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बरसात से बेघरों का पुनर्वास कर दो ‘सरकार’

बरसात से बेघरों का पुनर्वास कर दो ‘सरकार’

Sat, 19 Jan 2019 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बरसात से बेघरों का पुनर्वास कर दो ‘सरकार’
मोहित पाठक
विज्ञापन

पंजावर (ऊना)। बीती बरसात ने हरोली हलके में कोहराम मचाया था। इसके चलते पंडोगा के अशोक कुमार और राजकुमार के घर पूरी तरह से जलमग्न हो गए। इससे इनके परिवारों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। अब कई माह बीत जाने के बावजूद इनका पुनर्वास नहीं हो सका है।

बरसात का आलम यह था कि इनके घरों में पानी भर जाने की वजह से 3 से 4 फुट तक मिट्टी जमा हो गई थी। इस कारण इनके घर का लगभग सारे सामान सहित अनाज खराब हो गया। इसके साथ पशुओं के लिए रखा साल भर का चारा (तुड़ी) आदि खराब होने के साथ-साथ पशुओं को रखने के लिए घर के पास बनाई जगह भी बर्बाद हो गई थी। पंचायत सहित प्रशासन ने इन परिवारों को उस समय फौरी राहत देकर इनको अस्थाई तौर पर सामुदायिक भवन पंडोगा में रहने के लिए तब तक पनाह भी दी थी।
विज्ञापन


इन परिवारों ने पंचायत के माध्यम से प्रशासन से इनके घरों में पुनर्वास के लिए मदद की गुहार लगाई भी लगाई। हालांकि प्रशासन द्वारा इन परिवारों को इनके नुकसान पर उचित मुआवजा भी दिया गया है पर अभी तक प्रभावितों को इनके घरों में पुनर्वास के लिए उचित मदद नहीं मिल पाई है। अशोक कुमार ने बताया कि पंचायत के माध्यम से प्रशासन को वह अपनी तरफ से घर के पुनर्निर्माण के लिए दस्तावेज दे चुके हैं, लेकिन उनके घरों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए अभी तक उन्हें कोई सहायता नहीं मिल पाई है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उन्हें मदद दी जाए ताकि वे पुन: अपने आशियाने में जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार ने बताया कि सामुदायिक भवन में पानी का कनेक्शन न होने से परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीने के लिए पानी भी अन्य जगह से लेकर आना पड़ता है। अशोक कुमार ने बताया कि भवन में शौचालय तो है पर पानी न होने की वजह से प्रयोग में नहीं आ पाते हैं। इस कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि यह परिवार अनुसचित जाति से संबंधित है। लेकिन सरकारी योजनाएं होने के बावजूद इन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जल्द हो परिवारों का पुनर्वास : प्रधान
पंडोगा गांव के प्रधान मनीश कंग का कहना है कि अभी तक इन परिवारों के घरों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए उचित राशि न मिलने के कारण ये लोग 6-7 महीने से सामुदायिक भवन में ही रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी समस्या का हल होना जरूरी है, क्योंकि इन परिवारों के भवन में रहते यहां अन्य किसी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी दिक्कत पेश आ रही है।


जल्द करेंगे समाधान : बीडीओ
हरोली हलके के बीडीओ मनोज कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। इस बाबत अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। अब उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। जैसे ही रिपोर्ट आती है उचित कदम उठाकर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed