{"_id":"5c2e3edebdec2256f87b36e1","slug":"111546534622-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना अस्पताल में 12 घंटे मिलेगी डायलिसिस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना अस्पताल में 12 घंटे मिलेगी डायलिसिस सुविधा
विज्ञापन
patient
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डायलिसिस सेंटर में अब मरीजों को 12 घंटे डायलिसिस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसका सीधा लाभ मरीजों को होगा। सेंटर में तीन शिफ्टों में डायलिसिस किए जाएंगे। इसके लिए दो अतिरिक्त तकनीकी कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि 1 मार्च, 2018 को आरंभ किए गए डायलिसिस सेंटर में अब तक लगभग 1700 डायलिसिस किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि डायलिसिस सेंटर में दो शिफ्टों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार 7 जनवरी से लोगों की सुविधा के लिए डायलिसिस सेंटर में तीन शिफ्टों में डायलिसिस किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीसरी शिफ्ट सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि डायलिसिस सेंटर में अब दो अतिरिक्त तकनीकी कर्मचारियों ने ज्वाइन कर लिया है। जिससे मरीजों को अब दिन में 12 घंटे डायलिसिस की सुविधा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन