{"_id":"5a9a964c4f1c1bfe7e8b86f9","slug":"111520080460-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के नए आयाम स्थापित करेगी भाजपा : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के नए आयाम स्थापित करेगी भाजपा : कंवर
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पशुपालन एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप काम किया जाएगा। कंवर जिला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने की जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, सुशील कालिया, हरिओम भनोट ,यशपाल राणा, विजय चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कंवर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आम आदमी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक जनहित में निर्णय लेकर यह साबित किया है कि जयराम सरकार गांव-गरीब, युवा, महिला, कर्मचारी, पेंशनर हर वर्ग की सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तिलमिलाहट में है क्योंकि भाजपा की सरकार ने जिस रफ्तार से कदम बढ़ाएं हैं, उससे कांग्रेस के काले कारनामे जनता के सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के नेता जांच से घबराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले ही कह दिया है कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी लेकिन गलत को दबाया नहीं जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में जहां कहीं कमी रही है, उसे लोकसभा चुनावों में दूर करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पैसे से चुनाव लड़ने का प्रयास करती है और विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का पैसे का दुरुपयोग कर षड्यंत्र सबके सामने है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में तो कांग्रेस को अलविदा कर दिया गया, लोकसभा चुनावों में एक बार फिर चारों सीटों पर भाजपा को जिताकर कांग्रेस की पूरी तरह छुट्टी की जाएगी। कार्यकर्ता जनता के साथ तालमेल स्थापित करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है जिसमें कोई चढ़ नहीं रहा है।
विज्ञापन