फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मवा सिंधियां और अंबोटा में ग्रामीणों को दी पीलिया के बारे में जानकारी

मवा सिंधियां और अंबोटा में ग्रामीणों को दी पीलिया के बारे में जानकारी

Mon, 26 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मवा सिंधियां और अंबोटा में ग्रामीणों को दी पीलिया के बारे में जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
स्वास्थ्य विभाग ने जन जागरुकता अभियान के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कला जत्था आरके कला मंच, चिंतपूर्णी के कलाकारों ने अंबोटा और मवा सिंधियां में जागरुकता अभियान चलाया। कलाकारों ने पीलिया रोग के बारे में बताया कि पीला पेशाब आना और आंखों-नाखूनों का रंग पीला होना लक्षण हैं। इसके अलावा कमजोरी, थकान और भूख न लगना और बुखार रहना भी इसके लक्षण है।


उन्होंने बताए कि ऐसे लक्षण होने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाकर समय रहते उपचार करवाएं। कलाकारों ने काला मोतिया के बारे में बताया कि इस रोग से ग्रसित व्यक्ति को प्रकाश के स्रोत के चारों ओर रंगीन गोले नजर आते हैं और आंखों में दर्द महसूस होता है। रोगी को चश्मे का नंबर जल्दी बदलना पड़ता है। उन्होंने बताया कि काला मोतिया रोका नहीं जा सकता लेकिन इसका नियमित उपचार करवाया जाए तो नेत्र विहीनता को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि आंखों का साल में कम से कम एक बार चेकअप जरूर करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed