फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   11 toppers of Himachal Board exam were felicitated

Una News: हिमाचल बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे 11 मेधावियों को किया सम्मानित

Wed, 11 Jun 2025 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
11 toppers of Himachal Board exam were felicitated
मेधाीव छात्रा को सम्मानित करते उपायुक्त ऊना जतिन लाल।  स्रोत डीरीआरओ
चुनरी, नकद धनराशि और अन्य उपहार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

उपायुक्त ने सामर्थ्य योजना के तहत प्रदान किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश की टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले ऊना जिले के सरकारी स्कूलों के 11 मेधावी विद्यार्थियों को मंगलवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। यह सम्मान जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की सामर्थ्य योजना के तहत प्रदान किया गया। उपायुक्त ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबोटा की छात्रा पलक, चौथे स्थान पर रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पूबोवाल के गगनदीप, पांचवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां की साक्षी, सातवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौकी मन्यार की शगुन और आठवें स्थान पर रहीं इसी स्कूल की अनन्या को माता चिंतपूर्णी की पवित्र चुनरी, नकद धनराशि व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने 10वीं परीक्षा में प्रदेश में छठे स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देहलां की मनिंदर कौर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थाना कलां के निपुण शर्मा, आठवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पूबोवाल की टीना देवी, नौवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां की यशिता तथा दसवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जोह की आरुषि और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां की अक्षिता को भी चुनरी, नकद धनराशि व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि इसका मकसद विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित एवं प्रेरित करना है, जिससे वे आगे भी उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें।


बॉक्स

नंगड़ा युवक मंडल को दी किक्रेट किट

इसके बाद नंगड़ा के युवक मंडल को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से क्रिकेट किट प्रदान की गई। इस दौरान उपायुक्त ने युवक मंडल के सदस्यों को नशे से दूर रहकर खेलों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और दूसरों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, जिला रेडक्रॉस के सचिव संजय सांख्यान, युवक मंडल नंगड़ा के प्रधान पलविंदर और सचिव सर्वजीत सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed