फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   11 more wine shops sealed

जिले में ग्यारह और शराब ठेकों पर तालाबंदी

Sun, 06 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 06 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
11 more wine shops sealed
ऊना में शराब ठेके पर कार्रवाई करते अाबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

नियमों की धज्जियां एवं करोड़ों रुपये की देनदारी न चुकाने वाले शराब ठेकों को सील करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रविवार को आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिले में तीसरी बार बड़ी कार्रवाई करते हुए डिफाल्टर ठेकेदारों के 11 ठेके सील कर दिए हैं। विभाग ने करीब 3 करोड़ 27 लाख रुपये का शुल्क जमा न करवाने पर यह कार्रवाई की है। शराब मालिकों की ओर से निर्धारित शुल्क जमा न करवाने पर विभाग ने रविवार को संतोषगढ़, झलेड़ा तथा ऊना तीन यूनिटों के ठेकों को सील कर दिया। कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट विभागीय उच्च अधिकारियों को भेज दी है। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग ने संतोषगढ़ यूनिट के पांच ठेकों को सील किया है। झलेड़ा यूनिट के भी पांच ठेके सील किए गए हैं। इसके अलावा ऊना यूनिट का एक शराब का ठेका सील किया गया है।

विज्ञापन


इन 11 शराब के ठेकों पर लगभग तीन करोड़ 27 लाख रुपये की देनदारी है। विभागीय टीम ने समय पर बकाया राशि जमा न करवाने और नोटिसों का जवाब न देने के चलते यह ठेके सील किए हैं। हालांकि, इससे पहले विभाग जिले में डिफाल्टर शराब के कुल 17 ठेकों को सील कर चुका है। आबकारी कराधान विभाग के सहायक आयुक्त उज्जवल सिंह राणा ने बताया कि इन ठेकों पर तीन करोड़ 27 लाख का बकाया राशि बाकी थी, जिसे बेंडर्स की ओर से जमा नहीं करवाया गया। चेतावनी के बाद 11 ठेके सील करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अब जिले में कुल 28 ठेकों पर तालाबंदी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed