{"_id":"666dee509bc3964ed00e84d4","slug":"105-posts-will-be-filled-in-ivan-security-function-una-news-c-93-1-una1002-126384-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरे जाएंगे 105 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरे जाएंगे 105 पद
Sun, 16 Jun 2024 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइज़र के लिए होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला की ओर से 105 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इनमें 90 पद सुरक्षा गार्ड और 15 पद सुरक्षा सुपरवाइज़र के शामिल है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 20 जून को जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 21 जून को उपरोजगार कार्यालय हरोली में प्रातः 10:30 बजे साक्षात्कार आयोजित होगा। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और ग्रेजुएशन उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा चयनित अभ्यार्थियों को 12 से 22 हज़ार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड नम्बर, पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाणपत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।