फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   103 revenue related repair cases pending

Una News: राजस्व से जुड़े दुरुस्ती के 103 मामले लंबित

Thu, 17 Oct 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 17 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
103 revenue related repair cases pending
सभी लंबित मामलों का 31 अक्तूबर तक होगा निपटारा : एडीसी
विज्ञापन

जिले में राजस्व मामलों के निपटारे को विशेष अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले में राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इसमें सभी लंबित राजस्व दुरुस्ती मामलों का 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के तहसीलदारों और कानूनगो के साथ बुधवार को बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी इस अभियान को सफल बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करें, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निपटारा हो सके। महेंद्रपाल गुर्जर ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुपालन में शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शिमला में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार ऊना जिले में यह मुहिम आरंभ की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को जिले में लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा और निपटारे की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में ऊना जिले में कुल 103 मामले लंबित हैं, जिनमें राजस्व प्रविष्टियों की दुरुस्ती की आवश्यकता है। इन सभी मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा। श्री गुर्जर ने जिले के सभी तहसीलदारों और कानूनगो से लक्ष्य केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान ऊना जिले के नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस विशेष अभियान के माध्यम से ऊना जिले में लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र समाधान होगा, जिससे जनता को त्वरित राहत मिलेगी और राजस्व प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed