{"_id":"5c1145f1bdec2241454bc6be","slug":"101544635889-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय दौड़ स्पर्धा 15 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय दौड़ स्पर्धा 15 दिसंबर को
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में 15 दिसंबर को लड़कों और लड़कियों की लंबी दूरी (5 हजार मीटर) और मध्यम दूरी (3 हजार मीटर) की जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ऊना के जूडो कोच कुलदीप शर्मा ने बताया कि मध्यम दूरी की प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग जबकि लंबी दूरी की प्रतियोगिता में 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी जिला ऊना के निवासी होने चाहिए। प्रतियोगिता वाले दिन प्रतियोगी अपनी खेल संबंधित किट तथा आधार कार्ड और जन्मतिथि प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां सहित सुबह 10 बजे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 6 हजार रुपये, 5 हजार रुपये और 4 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागी 26 दिसंबर को सिरमौर जिला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार और 8 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।