{"_id":"5bfebae8bdec2241bd3dc2bf","slug":"101543420648-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में डायलिसिस सेंटर की सेहत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में डायलिसिस सेंटर की सेहत खराब
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
एक महीने से डायलिसिस सेंटर में विशेषज्ञ नहीं है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मार्च महीने से शुरू डायलिसिस सेंटर की अब सेहत खराब होती जा रही है। हालत यह है कि करीब एक महीने से डायलिसिस सेंटर में विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में डायलिसिस सेंटर की व्यवस्था सेंटर में तैनात टेक्नीशियन ही संभाल रहे। उनकी देखरेख में ही डायलिसिस हो रहा है।
हालांकि नियमों के अनुसार रोगी का डायलिसिस बिना एक्सपर्ट के नहीं हो सकता है। सेंटर में बिना विशेषज्ञ के ही जान जोखिम में डाल कर लोगों के डायलिसिस किए जा रहे हैं। अस्पताल में डायलिसिस के लिए पहुंचने वाले रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेंटर में विशेषज्ञ न होने से रोगियों को जान तक गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा बीते दिनों दो रोगियों की मौत डायलिसिस सेंटर में हुई। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पिछले सप्ताह रक्कड़ के एक रोगी को डायलिसिस के लिए अस्पताल लाया गया था। डायलिसिस के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उसने सेंटर के भीतर ही दम तोड़ दिया था। गौरतलब है कि मार्च में अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू हुआ था। इसे दिल्ली की फर्म पीपीपी मोड पर चला रही है। जहां एक साथ छह रोगियों का डायलिसिस किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. रमन का कहना है कि डायलिसिस सेंटर को चलाने वाली कंपनी को शीघ्र विशेषज्ञ तैनात करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा यदि जल्द विशेषज्ञ तैनात नहीं हुआ, तो सेंटर को बंद कर देंगे। उन्होंने कहा यह सेंटर पीपीपी मोड पर चल रहा है।
विज्ञापन