फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दैनिक वेतन भोगियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

दैनिक वेतन भोगियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Wed, 20 Jun 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
दैनिक वेतन भोगियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल। बीबीएमबी दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अपने परिजनों के साथ अद्वनग्र हो कर शहर में रोष मार्च निकाला। इस दौरान बीबीएमबी दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने बीबीएमबी मैनेजमेंट के खिलाफ जम कर नारेवाजी की। इस दौरान बीबीएमबी डेली वेज यूनियन के अध्यक्ष हरख राम ने कहा कि बीबीएमबी मैनेजमेंट की दैनिक वेतन भोगी कर्मी विरोधी नीतियों को लेकर दैनिक कर्मियों और उनके परिजनों में रोष है।

उन्होंने कहा कि एक ओर बीबीएमबी प्रबंधन अरसे से बतौर दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को रेगुलर काम न देने के बहाने बना रहा है, वहीं अपने चहेतों को चोर दरवाजे से भर्ती कर रहा है। ऐसे में दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के साथ सरेआम धोखा किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रबंधन ने अपना रवैया न बदला तो मजबूरन उन्हें संघर्ष और तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर बीबीएमबी प्रबंधन की होगी। इस मौके पर महेश प्रसाद, गुरनाम सिंह, राजवीर सिंह, बलकार सिंह, जसवीर सिंह, हरदेव सिंह, हरजिंद्र सिंह, गुरजिंद्र सिंह, दलीप कुमार, अनिल कुमार, शिव बहादुर, पवन कुमार, हरभजन सिंह, राकेश कुमार, संजू, बबली, कविता, कमला, रामवती, दिलप्रीत कौर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे दैनिक वेतन भोगी
ये कर्मी लंबे समय से बीबीएमबी में दैनिक वेतन भोगी के तौर पर काम कर रहे हैं। बीबीएमबी दैनिक वेतन भोगी कर्मी नियमित करने की मांग को लेकर लंबे समय से बीबीएमबी मुख्य अभियंता के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते आ रहे हैं। बीबीएमबी प्रबंधन पर इसका कोई असर न होता देख बुधवार को कर्मियों ने अपने बच्चों के साथ अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed