{"_id":"5af5acab4f1c1bcf408b4715","slug":"101526049963-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल सूची में अपात्रों को लाभ देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल सूची में अपात्रों को लाभ देने का आरोप
Updated Fri, 11 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)।
रपोह मिसरां निवासियों ने बीपीएल सूची में अपात्र लोगों के नाम शामिल करने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने इस बारे में एसडीएम अंब को शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग की है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि बीपीएल सूची में ऐसे लोगों का नाम भी शामिल किया है जिनके बारे में ग्राम सभा में कोई बातचीत नहीं हुई। स्थानीय निवासी हंसराज, शादीलाल, मंजीत सिंह, दीप कुमार, बिशनदास सहित कई लोगों ने शिकायत की है कि पंचायत में 15 अप्रैल को ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें बीपीएल सूची में नए नाम डालने के बारे में फैसला लिया गया। इस मौके पर कुछ रसूखदार अपात्र परिवारों को भी बीपीएल सूची में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन
पांच-छह दिन बाद जब चयनित बीपीएल परिवारों की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चिपकाई गई तो सामने आया कि उसमें कुछ ऐसे परिवार भी हैं जिनके बारे में ग्राम सभा में कोई चर्चा नहीं की गई थी। उधर इस संबंध में बात करने पर अंब के एसडीएम सुनील वर्मा ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन