{"_id":"5abe2db14f1c1b95618b47df","slug":"101522412977-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज अवरुद्ध होने से सब्जी मंडी के शौचालय बंद, कारोबारी व महिलाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज अवरुद्ध होने से सब्जी मंडी के शौचालय बंद, कारोबारी व महिलाएं परेशान
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन वर्मा
विज्ञापन
ऊना।
शहर की सब्जी मंडी में सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से सब्जी मंडी के शौचालय बंद पड़े हैं। पिछले दो माह से सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से सब्जी मंडी के विश्राम गृह पर ताला लटका है। ऐसे में किसानों के साथ-साथ सब्जी मंडी के कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शौचायल बंद होने से किसानों को भी शौच जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सीवरेज लाइन अवरुद्ध होने से विश्राम गृह बंद होने से सैलानियों के साथ-साथ सब्जी मंडी के विश्राम गृह में ठहरने वाले किसानों और सब्जी विक्रेताओं को महंगे होटलों में ठहरना पड़ रहा है।
आईपीएच विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली से सीवरेज लाइन का काम अधर में लटका है। आईपीएच विभाग ने सीवरेज लाइन ठीक करने के लिए सब्जी मंडी में लगाए नए पेवर भी उखाड़ दिए हैं। इससे यहां आने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएच ने पेवर उखाड़ कर सीवरेज लाइन का काम अधर में ही छोड़ दिया है। सब्जी मंडी में पेवर उखड़ने से सब्जी मंडी में गड्ढे पड़े हैं जिससे वाहनों में सब्जी लाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं सब्जी मंडी में शौचालय सुविधा ठप होने से महिलाओं को शौच जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी समिति ऊना के सचिव सर्वजीत सिंह का कहना है कि सीवरेज लाइन की समस्या को लेकर आईपीएच विभाग को दो बार लिखा गया है। आईपीएच ने आज दिन तक सीवरेज लाइन की समस्या को हल नहीं किया। आईएच विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीवरेज लाइन में ब्लॉकेज की समस्या हल कर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन