{"_id":"5abb8e764f1c1b324e8b4bf6","slug":"101522241142-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंट्री टैक्स हटा किया वायदा पूरा : भाजयुमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंट्री टैक्स हटा किया वायदा पूरा : भाजयुमो
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बलराम बबलू, महामंत्री अजय चौधरी, मंडलाध्यक्ष राहुल शर्मा, महामंत्री विकास शर्मा, शहरी इकाई अध्यक्ष खामोश जैतक, साहिल दत्ता, विनय शर्मा, जसविंद्र मोनू, महेश कुमार, ललित, शरणजीत, गगन, अमन, साहिल बाली, रजत ठाकुर, चंदन खुराना, गणेश राणा, संदीप, लक्की देहल, विश्वास किंदू, सतीश अग्निहोत्री, अंकित कौशल, विपिन राणा, गुरचैन चीनू ने हिमाचल नंबर के घरेलू और छोटे व्यावसायिक वाहनों को एंट्री टैक्स में एकमुश्त छूट देकर लोगों को भारी राहत देने पर आभार जताया।
ऊना के हित में आवाज उठाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएम ने प्रदेशाध्यक्ष की तमाम मांगों को सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर ऊना के प्रति अपने दायित्व को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है। प्रदेश की कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला कर कहा कि चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस के विधायक का प्रदर्शन जीरो रहा है।
विज्ञापन
लोगों के हित में बड़े-बड़े काम करने के दावे करने वाले विधायक विधानसभा में आवाज उठाने की बजाय वॉकआउट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बताएं कि मैहतपुर में पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से घोषित कॉलेज के लिए जमीन कहा कि फाइनल की गई थी। वीरभद्र सरकार ने अंतिम छह माह में कागजों में कॉलेज खोल डाले। जयराम सरकार जमीन पर कॉलेज खोलने में विश्वास करती है।
विज्ञापन