फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 22 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई
ऊना। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए रोड सेफ्टी क्लब ने भी कमर कस ली है। एसपी दिवाकर शर्मा की ओर से किए जा रहे प्रयासों को क्लब ने पूरा समर्थन देने का एलान किया है। क्लब यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

वीरवार कोथाना सदर में हुई क्लब की बैठक की अध्यक्षता एसएचओ प्रकाश चंद शर्मा ने की। जबकि क्लब के अध्यक्ष विजय डोगरा ने बताया कि क्लब के अभियान में अतिक्रमण के चलते सिकुड़ रही सड़कों को खाली करवाना मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने शहर भर के कारोबारियों से आह्वान किया है कि अपनी और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर सामान न रखें। हम सबका कर्तव्य है कि हम रोड सेफ्टी के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए वाहनों और राहगीरों के लिए सड़कों पर कब्जा न करें। क्लब ने हमीरपुर रोड पर अकसर जाम की स्थिति से निपटने के लिए आइडल पार्किंग पर भी शिकंजा कसने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

वहीं जीवन मार्केट से सटी खोखा मार्केट में लगभग पूरी तरह कब्जाए गए रास्ते को भी खाली करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए संबंधित कारोबारियों से भी सहयोग मांगा जाएगा। सड़कों के किनारे पैदल चलने वाले लोगों के लिए कोण लगाकर सुरक्षित जगह सुनिश्चित की गई है। लेकिन उस जगह पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। रेहड़ी-फड़ी लगाकर लोगों को सड़कों पर चलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के समय मोबाइल प्रयोग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा कई चौकों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर ऐसे वाहन चालकों पर लगाम कसी जाएगी। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारियों में एसएन शुक्ला, मनोज शर्मा, भूपिंद्र सिंह, मुनीष शर्मा, रजत स्याल, विवेक शर्मा, राजेश कुमार, राजेश सामा, पवन कुमार, ट्रैफिक पुलिस के प्रतिनिधि दीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी नहीं ले रहे बैठकों में हिस्सा
डोगरा ने कहा कि कई विभागों के अधिकारी या प्रतिनिधि लंबे समय से रोड सेफ्टी क्लब की बैठकों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बैठक के संबंध में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को समय पर सूचना दी जाती है। लेकिन फिर भी कई प्रतिनिधि बैठकों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। डोगरा ने कहा कि अधिकारियों के बैठक में हिस्सा न ले पाने के कारण अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed