{"_id":"5a1e9e724f1c1b69678bee49","slug":"101511956082-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमलैहड़ के राजीव ने बढ़ाया ऊना जिला का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमलैहड़ के राजीव ने बढ़ाया ऊना जिला का मान
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Prize
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)।
अभी हाल ही में भारत की राजधानी नई दिल्ली में विश्व के पांचवें और भारत में पहले ग्लोबल कान्फ्रेंस ऑन साइबर स्पेस नामक विशाल सम्मेलन में शिरकत कर अमलैहड़ के राजीव शर्मा ने जिला का मान बढ़ाया है। इस सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
इसमें 120 देशों से करीब 2000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। ऊना के अमलैहड़ से राजीव कुमार शर्मा को इसमें प्रतिनिधि के तौर पर बुलाया गया था। राजीव शर्मा पेशे से एक आईटी प्रोफेशनल हैं और चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनको इस प्रकार सम्मान मिलने से उनके परिवार और गांव के लोग खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
राजीव शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में आए अन्य देशों के प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ और बहुत कुछ नया सीखने को मिला।