{"_id":"5a12cc3c4f1c1b6f548be3d1","slug":"101511181372-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी स्कूल का एथलेटिक्स ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी स्कूल का एथलेटिक्स ट्रॉफी पर कब्जा
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
नालागढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला नारी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर ओवरआल एथलेटिक्स ट्रॉफी पर कब्जा किया। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। स्कूल के सीएचटी सतिंद्र मिन्हास ने बताया कि नालागढ़ में हुई अंडर-12 राज्य स्तरीय प्राथमिक पाठशालाओं की खेल प्रतियोगिता में नारी स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
उन्होंने कहा कि स्कूल के अजय कुमार को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। सीएचटी सतिंद्र को बेस्ट कोच का अवार्ड मिला। स्कूल के छात्र अजय ने 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ में द्वितीय आँर 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। छात्र उदयवीर ने ऊंची कूद में तृतीय व 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के चलते राज्य स्तरीय एथलेटिक्स ओवरआल ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। लड़कों की कबड्डी स्पर्धा में स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर रनरअप का खिताब हासिल किया। केंद्रीय मुख्य शिक्षक सतिंद्र मिन्हास ने बच्चों की उपलब्धि का श्रेय बच्चों और स्टाफ की कड़ी मेहनत को दिया।
विज्ञापन