{"_id":"59f86d694f1c1b97678b8499","slug":"101509453161-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसद्यार्थियों ने सीखी होटल की कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसद्यार्थियों ने सीखी होटल की कार्यप्रणाली
Updated Tue, 31 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने जानी होटल की कार्यप्रणाली
ऊना महाविद्यालय के छात्रों ने किया भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो।
ऊना।
राजकीय महाविद्यालय ऊना के वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों ने पीएमओ होटल में शैक्षणिक भ्रमण किया। इसमें होटल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान नोडल ऑफिसर प्रो. स्वर्ण सिंह भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए साथ में रहे। होटल के प्रबंधक दिलेर सिंह ने विद्यार्थियों को फ्रंट ऑफिस और होटल की दूसरी गतिविधियों के बारे में विस्तार से समझाया।
उन्होंने बताया कि किस तरह से विद्यार्थी इसमें अपना कॅरियर चुन सकते हैं। आज के समय में बहुत सी नौकरियां हैं जिसे रोजगार के रूप में अपनाया जा सकता है। विदेशों में भी विद्यार्थी रोजगार के लिए जा सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कहा कि समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमणों का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल ज्ञान भी हो सके। इसके उपरांत विद्यार्थी एक रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। इस अवसर पर दिशा शर्मा, रिटेल मैनेजमेंट की प्रशिक्षक मीनाक्षी, रुचि शर्मा, महक राणा, प्रो. विजय, सचिन राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।