फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   101 youth donated blood on PM Modi's birthday

Una News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 101 युवाओं ने किया रक्तदान

Wed, 17 Sep 2025 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
101 youth donated blood on PM Modi's birthday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरोली (ऊना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत ऊना ज़िले के हरोली में ज़िलास्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 101 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। प्रदेश मीडिया सह-संयोजक संजीव शर्मा मुख्य अतिथि थे, जबकि जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

संजीव शर्मा ने कहा कि मोदी जी का जन्मदिन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और 2027 तक तीसरे स्थान पर आने की उम्मीद है। उनके कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला, करोड़ों परिवारों को पक्के घर, शौचालय और स्वच्छ जल उपलब्ध कराया गया, और 50 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा मिला। उन्होंने कहा कि कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन और 'स्टार्टअप क्रांति ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed