फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   100 days TB campaign will run smoothly, department gave instructions

Una News: जारी रहेगा 100 दिन टीबी अभियान, विभाग ने दिए निर्देश

Tue, 13 May 2025 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 May 2025 04:42 AM IST
विज्ञापन
100 days TB campaign will run smoothly, department gave instructions
स्वास्थ्य विभाग ने किया 100 दिन टीबी अभियान का विस्तार
विज्ञापन

जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिन टीबी अभियान को विस्तार दे दिया है। विभाग ने अब इस अभियान को सुचारु रूप से चलाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देशों के बाद सभी स्वास्थ्य खंडों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न स्थानों पर टीबी जांच और जागरूकता शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।
100 दिन टीबी अभियान को जारी रखने के निर्देशों के बाद जिले में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर कार्य किया जाएगा। अभियान के तहत पहले भी विभाग की तरफ से जिलेभर में निक्षय शिविरों समेत जन जागरूकता के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं। दूसरी तरफ कामकाज के सिलसिले से जिले में आए प्रवासी लोगों को भी इस अभियान के साथ जोड़ा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर प्रवासी लोगों की टीबी की जांच की। जिले में इस कड़ी में दस हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। वर्तमान में जिले में 352 टीबी के मरीज हैं। इनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में चल रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन, पंचायताें, शहरी निकाय और नगर पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही आशा वर्कर ही मदद से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
स्वास्थ्य विभाग ही तरफ से 100 दिन टीबी अभियान को आगामी आदेशों तक दोबारा शुरू करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत अब जागरूकता और जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डाॅ. विशाल कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed