फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   10 lakh rupees given for irrigation scheme

Una News: सिंचाई योजना के लिए 10 लाख रुपये दिए

Sat, 18 Apr 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 18 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees given for irrigation scheme
अंब में जनसमस्याएं सुनते विधायक सुदर्शन सिंह बबलू।स्रोत:ब्लॉक कांग्रेस कमेटी।
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पिछले कई वर्षों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी सिंचाई योजना को शुरू करवाने के लिए विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इस सिंचाई योजना को फिर से चालू करने पर अब तक 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं जिससे क्षेत्र की हजारों कनाल कृषि योग्य भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलने लगी है। योजना को आधुनिक बनाने में 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए उन्होंने विधायक निधि से 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज और पीने के पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोड का आकलन कर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार करें। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी स्थायी समाधान निकालने के आदेश दिए। इस मौके एसडीएम पारस अग्रवाल, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed