फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   10 Class IV employees serving in government schools became lab attendants

Una News: सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 10 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने लैब अटेंडेंट

Wed, 13 Aug 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 13 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 Class IV employees serving in government schools became lab attendants
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 10 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदोन्नत होकर लैब अटेंडेंट बने हैं। पदोन्नत किए गए सभी कर्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं (रावमापा) में सेवाओं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अब उन्हें पदोन्नति के साथ बढ़े हुए वेतनमान का लाभ भी दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार पदोन्नति पाने वाले कर्मचारी रावमापा अंबोटा, नंगल जरियालां, बेहड़ जस्वां, भंजाल, ऊना, पुबोवाल, चौकीमन्यार, रायपुर मैदान, मंदली बसदेहड़ा में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इनकी पदोन्नति को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी पदोन्नत कर्मचारी अब स्कूलों की लैब में सेवाएं देंगे। इसको लेकर उनकी दुविधाओं को खत्म करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उच्च शिक्षा विभाग उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से प्राप्त आदेश अनुसार सभी संबंधित स्कूलों को पदोन्नति से जुड़ी जानकारी का पत्र साझा किया गया है। सभी कर्मचारी लंबे समय से विभिन्न स्कूलों में सेवाएं देते आए हैं। उनकी मेहनत व ड्यूटी में समर्पण को देख विभाग ने पदोन्नत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed