{"_id":"6a319ae5bd77abfca60a32c4","slug":"10-buffaloes-found-crammed-into-two-trailers-una-news-c-93-1-ssml1048-195414-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दो ट्रालों में ठूंस-ठूंस कर भरी मिलीं 10 भैंसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दो ट्रालों में ठूंस-ठूंस कर भरी मिलीं 10 भैंसें
Wed, 17 Jun 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा की टीम ने देर रात हरिनगर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दो पिकअप ट्रालों में क्षमता से अधिक भैंसें भरकर ले जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 12:25 बजे टीम थाना प्रभारी के निर्देशन में हरिनगर क्षेत्र में नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान बंगाणा से ऊना की तरफ आ रहे दो पिकअप ट्रालों को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पहले पिकअप ट्राला में चार भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई पाई गईं। वाहन चालक ने अपनी पहचान बनीत कुमार निवासी बुटलाहड़, डाकघर पथलयार, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में बताई। इसके बाद दूसरे पिकअप ट्राला में छह भैंसें क्षमता से अधिक भरी मिलीं। चालक ने अपना नाम सलीम मोहम्मद निवासी भकरेड़ी, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बताया। पुलिस ने दोनों वाहनों में लदी कुल 10 भैंसों को कब्जे में ले लिया। मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई गई, जिसे ई-साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित किया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि थाना बंगाणा में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।